Connect with us

हरिद्वार

भाजपा के पूर्व विधायक से उनके परिचितों ने जमीन के नाम पर 50 लाख की ठगे, क्या है मामला पढ़े..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की की घटना, दो करोड़ का जमीन का सौदा, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार (रुड़की)। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन से उनके परिचितों ने जमीन के नाम पर 50 लाख की धोखाधडी की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है
रुड़की सिविलाइंस निवासी सुरेश चंद भाजपा के पूर्व विधायक है। पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि उन्हें मुक-बधिर विद्यालय के लिए चार बीघा जमीन की जरूरत थी। उनके परिचित आदर्श बंधु उर्फ आदर्श यादव निवासी ओलिवे काउंटी वसुंधरा ,जिला गाजियाबाद उप्र ने शेरपुर के पास चार बीघा जमीन दिखाई थी। जमीन पसंद आने पर इनके बीेच दो करोड़ रुपये में जमीन का सौंदा तय हुआ था।
आरोप है कि परिचित ने उक्त जमीन अभव सिंह की बताई थी। आरोपितों ने एक व्यक्ति को फर्जी जमीन मालिक बनकर पूर्व विधायक से मुलाकात कराई थी। इसके बाद और टोकन मनी के लिए पचास लाख रुपये ले लिये।
जब वह जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि यह जमीन किसी और के नाम है। जमीन के नाम पर धोखाधड़ी होने का पता चला तो उनके होश उड़ गये।
पूर्व विधायक ने इसका विरोध किया तो उसने रकम वापस करने की बात कही थी लेकिन आरोपित ने रकम वापस नहीं की। सिविललाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Select Language

Advertisement