Report by : कालू वर्मा
Published at :
नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कारोबारी की गोली मारकर हत्या की

कारोबारी के आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे से हत्या की घटना कैद
हरिद्वार (रुड़की)।
नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कारोबारी की हत्या को महज 16 सेकेंड में अंजाम दिया। कारोबारी के आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे से इसका पता चला है। साथ में यह बात भी सामने आई है कि वारदात से ठीक 15 मिनट पहले तीन लोग वहां से उठकर गए थे। इसके बाद ही बदमाश अंदर दाखिल हुए। पुलिस उन तीन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को मौके से .32 बोर के आठ बुलेट भी मिले हैं।
पेट्रोप पंप कारोबारी की हत्या बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से की। बदमाशों को कारोबारी के हर मूवमेंट की जानकारी थी। उन्हें पता था कि कारोबारी इस समय अपने आफिस में मिलेंगे। साथ ही हत्या से कुछ समय पहले तीन लोग कारोबारी से मिलने उनके आफिस पहुंचे थे, जो घटना से करीब 15 मिनट पहले चले गए।
बदमाशों ने आफिस में दाखिल होते ही कारोबारी पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोली कारोबारी के पेट, सीने और गर्दन के पास लगीं, जिसके बाद कारोबारी कुर्सी से मेज की तरफ लुढ़क गए। इसके बाद भी बदमाश नहीं रुके और उनके सिर पर तीन गोली मार दीं। इस दौरान दो गोली उनके पीछे की दीवार पर भी लगीं। माना जा रहा है कि बदमाशों ने हत्या से पहले अच्छी तरह रेकी की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›