Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सस्ती होंगी फल-सब्जियां, मंडियों में खुलेंगे सरकारी रिटेल काउंटर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उत्तराखंड की मंडियों में खुलेंगे 5-5 रिटेल काउंटर। हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार समेत कई शहरों में मिलेगी सस्ती सब्जियां और राशन।

रुद्रपुर: उत्तराखंड की जनता को बढ़ती महंगाई से बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में अब सरकारी रिटेल काउंटर खोले जाएंगे। इन काउंटरों के माध्यम से आम लोगों को फल, सब्जियां और राशन जैसी आवश्यक वस्तुएं सीधे रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडी समिति में पांच-पांच बड़े रिटेल काउंटर स्थापित किए जाएंगे। योजना के पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी और रामनगर की मंडियों को चुना गया है, जहाँ जल्द ही यह सेवा शुरू होगी।
हाल ही में थोक और फुटकर कीमतों के बीच बड़े अंतर की शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंची थीं। जांच में पाया गया कि मंडियों के थोक भाव और बाजार के फुटकर भाव में जमीन-आसमान का अंतर है। इसी अंतर को खत्म करने और बिचौलियों के मुनाफे पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सीधे जनता तक पहुंच बनाने का फैसला किया है।
मंडी परिषद अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जो लोग मंडी तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए मोबाइल वैन की सुविधा भी शुरू की जाएगी। ये वैन विभिन्न मोहल्लों में जाकर सस्ती दरों पर सामग्री बेचेंगी। फिलहाल सभी मंडियों से थोक और फुटकर भावों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि कीमतों का प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement