Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की अल्मोड़ा में आम बैठक 2 अगस्त को

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की अल्मोड़ा जनपद स्तरीय आम बैठक 2 अगस्त को जिला पंचायत सभागार में आयोजित होगी। बैठक में जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा।

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की अल्मोड़ा जनपद के कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों की एक महत्वपूर्ण आम बैठक आगामी 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। पार्टी के केंद्रीय संयोजक एडवोकेट पी. सी. तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक प्रातः 10:00 बजे से धारानौला स्थित जिला पंचायत सभागार में होगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी जनपक्षीय साथियों और नागरिकों से इस बैठक में सहभागिता करने का आह्वान किया है।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ राज्य की मूल अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत है। पार्टी अपनी स्थापना के समय से ही जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के खिलाफ आवाज उठाती रही है। इसके अलावा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण, रोजगार में ठेकेदारी प्रथा और युवाओं से जुड़ी नीतियों के खिलाफ पार्टी निरंतर संघर्षरत रही है।
बैठक के दौरान राज्य के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक संकटों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में विकास के नाम पर हो रहे विनाशकारी निर्माणों को रोककर पर्यावरण अनुकूल और संतुलित विकास मॉडल अपनाने की आवश्यकता है। साथ ही रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की दिशा में जनआंदोलन को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी।
इस जनपद स्तरीय बैठक में आगामी जनहितकारी आंदोलनों और संगठन के विस्तार की भावी रूपरेखा तय की जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि यह बैठक राज्य में एक सशक्त, धर्मनिरपेक्ष और जनपक्षीय राजनीतिक विकल्प खड़ा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और समर्थक शामिल होंगे।

Select Language

Advertisement