Connect with us

उत्तर प्रदेश

हल्द्वानी में होटल पार्टनरशिप विवाद में गाजियाबाद गोलीकांड, एक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गाजियाबाद। हल्द्वानी में होटल कारोबार में पार्टनरशिप को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार रात को राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेसिडेंसी के पास होटल के एक पार्टनर राहुल डागर (सिकरोड़ निवासी) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके भतीजे आशीष के पैर में भी गोली लगी, जिन्हें सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब नौ बजे राहुल डागर अपने बहनोई अविनाश सिरोही के साथ सड़क किनारे खड़े थे। तभी वहां कार से पहुंचे तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। एक हमलावर ने राहुल की छाती पर गोली मार दी, जो अंदर ही फंस गई। राहुल को बचाने आए उनके भतीजे आशीष को भी हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावर मौके से फरार हो गए।

राहुल को गंभीर हालत में संजय नगर के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और तीन खोखे बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमिका ने पत्नी संग मिलकर प्रेमी की हत्या की, अश्लील फोटो प्रेमिका को कर रहा था ब्लैकमेल

पुलिस के अनुसार, घटना से करीब एक घंटे पहले दोनों पक्षों में राजनगर एक्सटेंशन में विवाद हुआ था। इसमें होटल पार्टनर मनीष चौधरी और नागेन्द्र चौधरी ने राहुल डागर को धमकी दी थी। हमलावरों की पहचान नागेन्द्र, रितेश बिंदल और एक अन्य युवक मोहित के रूप में हुई है। गोली किसने चलाई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

होटल का विवाद बना खूनी संघर्ष
पुलिस ने बताया कि हल्द्वानी के शिवा पैलेस होटल में मनीष चौधरी, नागेन्द्र चौधरी, राहुल डागर, सचिन शर्मा और रितेश बिंदल पार्टनर हैं। होटल के लेनदेन को लेकर सभी में विवाद चल रहा था। शनिवार को ही रितेश बिंदल ने नंदग्राम थाने में राहुल और उनके बहनोई अविनाश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। रितेश ने पुलिस को बताया था कि उसने 29 मई को राहुल से 11.60 लाख रुपए लिए थे और साढ़े 12 लाख रुपए लौटा भी दिए। इसके बावजूद राहुल उस पर लगातार पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे और घर आकर स्वजन को धमका रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में ततैयों के हमले से एक की मौत, एक घायल

फिलहाल पुलिस ने तीनों हमलावरों की तलाश में टीमें लगाई हैं। राहुल डागर की मौत और आशीष के घायल होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला आपसी विवाद में गोली चलने का बताया है।

Select Language

Advertisement