Connect with us

उत्तर प्रदेश

लखीमपुर में तेंदुए से भिड़ा युवक, तीन ग्रामीण व वनकर्मी घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लखीमपुर। धौरहरा वन रेंज के एक गांव में ईंट-भट्ठे में घुसे तेंदुए को एक युवक ने साहस दिखाकर पांच मिनट तक काबू में किए रखा। इस दौरान अन्य ग्रामीण छत से तेंदुए पर ईंटें फेंकते रहे, लेकिन तेंदुआ युवक के चंगुल से भागकर तीन अन्य ग्रामीणों और वनकर्मियों को घायल करते हुए खेत में जा घुसा।

यह घटना बबुरी गांव निवासी मेड़ई वर्मा के बंद पड़े ईंट-भट्ठे में हुई। नयापुरवा निवासी 35 वर्षीय मिहीलाल राख निकालने पहुंचे थे, तभी तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे से घायल होने के बावजूद मिहीलाल ने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए को पकड़ लिया। करीब पांच मिनट तक वह तेंदुए को काबू में किए रहे।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नाली में मिला पांच माह का भ्रूण, पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर उसका डीएनए सैंपल लिया

इस दौरान अन्य ग्रामीण छत से तेंदुए पर ईंटें फेंकते रहे, पर तेंदुआ थका नहीं। युवक की पकड़ ढीली होते ही तेंदुआ खेत की ओर भाग निकला, जहां उसने तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया। इनमें 42 वर्षीय इकबाल खान निवासी जुगुनूपुर, आरक्षी रामसजीवन व स्वयं मिहीलाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आगरा सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बेकाबू बोलेरो, एक ही परिवार के 4 समेत 5 की मौत

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन रेंजर एनके चतुर्वेदी और वन दरोगा राजेश दीक्षित को भी तेंदुए के हमले में चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मिहीलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने भी वीडियो शेयर करते हुए युवक के साहस की सराहना की है।


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement