उत्तराखण्ड

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में मेहमान खाएंगे बाजरे और मडुवे की रोटी और पालक का कापा

8 और 9 दिसम्बर को सम्मेलन की तैयारी पूरी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
देहरादून। 8 और 9 दिसम्बर को होने जा रहे उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी पूरी हो गई है। एफआरआई में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में उत्तराखंडी व्यंजनों की खुशबू भी खूब बिखरेगी। सम्मेलन के फूड कोर्ट का जिम्मा ताज ग्रुप को सौंपा गया है और उसने मेन्यू को अंतिम रूप दे दिया है। मेहमान बाजरे की रोटी व खिचड़ी, पहाड़ी तड़के वाली दाल, पहाड़ी पालक की काफली का स्वाद लेंगे। मीठे में मंडुवे व अखरोट का हलवा, झंगोरे की खीर जैसे व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।
सम्मेलन में देश-विदेश से आने वाले मेहमान उत्तराखंडी कढ़ी, पहाड़ी पालक की काफली, गहथ की दाल, झंगोरे की खीर, सिंगोरी, बाल मिठाई, कुमाऊंनी खट्टा-मीठा कद्दू जैसे तमाम व्यंजनों का स्वाद चखेंगे। इसके साथ ही सम्मेलन के दौरान परोसे जाने वाले भोजन में मिलेट, यानी मोटा अनाज के व्यंजनों पर अधिक जोर दिया गया है।
वैश्विक निवेशक सम्मेलन उत्तराखंड के व्यंजनों की ब्रांडिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। यहां के पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिकता का समावेश करते हुए सम्मेलन के दौरान मेहमानों को परोसा जाएगा। सरकार की इस पहल से यहां के व्यंजनों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।
बदले गए हैं रूट
आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए पुलिस ने वाहनों का रूट परिवर्तित किया है। इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी करते हुए आयोजन स्थल एफआरआई से लगे जीएमएस रोड, चकराता रोड और कैंट रोड का प्रयोग न करने की अपील की है। साथ ही आयोजन स्थल के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग भी निर्धारित कर दी गई हैं। प्रशासन की ओर से आमजन को शहर में निकलने से पहले रूट प्लान देखने की सलाह दी गई है।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी