Connect with us

नई दिल्ली

गणेशोत्सव में फूहड़ता, “एक रात मजा हुस्न की आंखों से लीजिए” जैसे गाने ऊपर नाची, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उज्जैन। भगवान श्री गणेश का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर हो पंडाल हो या कोई घर चारो ओर जय गणेश…जय गणेश की गूंज गुंजायमान हो रही है। लेकिन इन सबके बीच महानंदानगर गणेशोत्सव नागरिक आयोजन समिति द्वारा लगाए गए पंडाल पर सोमवार रात एक बजे कुछ ऐसा हुआ कि उसने इस धार्मिक नगरी को कलंकित कर दिया। यहां भगवान की आराधना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर फूहड़ता भरे कार्यक्रम किए जा रहे थे, जिसमें एक बार बाला आज की रात मजा हुस्न की आंखों से लीजिए जैसे गाने ऊपर नाच रही थी। 
एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बार बाला स्त्री-2 के गाने आज की रात मजा हुस्न की आंखों से लीजिए पर फूहड़ता भरा डांस करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने पर पता चलता है कि इस वीडियो को बच्चे बूढ़े और जवान ही नहीं, बल्कि महिलाएं और युवतियां भी देख रही हैं और इसका वीडियो भी बना रही हैं।
अश्लीलता भरे इस डांस का वीडियो वायरल होते ही अब इस पर बवाल मच गया है। हिंदू जागरण ग्रुप के अर्जुन सिंह गोरिया ने इस मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है और उनसे वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन किया है कि महानंदा नगर गणेश उत्सव नागरिक समिति जो कि इस कार्यक्रम का आयोजन करती है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। गोरिया ने बताया कि अगर समिति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर हम उग्र प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नगर निकायों की योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए बनेगा वाटर सेनिटेशन मिशन, डीएम की अध्यक्षता में जांच होगी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement