Report by : CWN Desk
Published at :
खटीमा में सड़क दुर्घटना में पोते की मौत, सदमे में दादी ने भी दम तोड़ा

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से पोते की हो गई थी मौत
खटीमा।
आलावृद्धि-बघियाघाट मार्ग पर सोमवार रात सड़क दुर्घटना में पोते की मौत से लगे सदमे के बाद दादी ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि पोते की मौत का समाचार सुनने के बाद बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई थी। मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से पचपेड़ा निवासी सचिन सिंह राणा और उनके साले नौगवांनाथ निवासी सुरेश सिंह राणा की मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि सचिन की मौत की खबर मिलने के बाद सोमवार रात को ही उनकी चचेरी दादी छिदयावती देवी (83) की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें सुबह खटीमा उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, मंगलवार सुबह सचिन और सुरेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›