Connect with us

हरिद्वार

लावारिश घूमती मिली बच्ची, हरिद्वार पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द

Published

on

खबर शेयर करें 👉

3 वर्ष की चित्रा को वापस पाकर मां ने किया उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद

हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में सुबह करीब 8:39 बजे सर्वानंद घाट पर एक बच्चे के अकेले घूमने की सूचना पर चेतक कर्मियों कॉन्स्टेबल शिवानंद और मनोज यादव तुरंत मौके पर पहुंचे व बच्ची को विश्वाश में लेते हुए चौकी लाकर परिजनों की तलाश में जुट गए। 
बच्ची के परिजनों की तलाश हेतु घाटों, स्टेशनों पर जाकर जानकारी की गई साथ ही सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कराया गया।
इसी क्रम में बच्ची के परिजन बच्ची की तलाश करते हुए सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार पहुंचे जहां उनको बच्ची के चौकी खड़खड़ी में होने की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन चौकी पहुंचे। जिस पर बच्ची की मां श्रीमती रेखा देवी पत्नी लाखन सिंह निवासी ग्राम झरा थाना छतारा जिला बुलंदशहर यू0पी0 चौकी खड़खड़ी पर आई जिसपर पुलिस टीम द्वारा उक्त बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा बच्ची के सकुशल मिलने पर उत्तराखंड पुलिस का हृदय से धन्यवाद किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement