Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़खड़ी के बच्चों ने रचा इतिहास
हरिद्वार राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़खड़ी के बच्चों ने रचा इतिहास

दसवीं कक्षा का रिजल्ट 95 फीसदी, 6 बच्चों ने उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में किया टॉप

हरिद्वार। प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह के अनुसार वजीरा बादी राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़खड़ी हरिद्वार दसवीं कक्षा का रिजल्ट 95 % रहा जिसमें से 6 बच्चों ने उत्तरी हरिद्वार में टॉप किया है। कुमारी राधा जोशी शिवगढ़ बस्ती की छात्रा 95%, राजेश्वरी 91%, कशिश गिरी 83%,  नैना धीमान 82%, सोनी खन्ना 78%, निकिता पांडे 70 % अंक प्राप्त किए हैं। इनमें से सब बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। संसाधन हीन बच्चों के द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ कर इतना अच्छा प्रदर्शन प्रोत्साहन योग्य है। आज हमारे स्कूल द्वारा बच्चों प्रोत्साहन को दिया गया और पुरस्कार भी दिए गए और उनका स्कूल के स्तर से समाज सेवक की उपस्थिति में अभिनंदन किया गया माल्यार्पण किया गया और उनको ट्रॉफी प्रदान की गई
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे वरिष्ठ पत्रकार आशीष गौड़ पंडित धीरज पंच भैया  पंडित राकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद श्री स्वराज सिंह तोमर उपस्थित रहे और सब के द्वारा बच्चों को सम्मान दिया गया और उनका अभिनंदन किया गया मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार आशीष गौड़ ने सभी बच्चों को और स्कूल के सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई भी और अपने संबोधन में उन्होंने कहा की बच्चे तो मिट्टी का डेला है शिक्षक इनको गढ़ कर इंसान बनाता है। इस अवसर पर आशीष गॉड द्वारा शिक्षक वंदना भी की गई
“गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः”
विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी स्वराज तोमर ने अपने संदेश में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा और उस लक्ष्य पर चलना होगा पढ़ाई सबसे बढ़िया उपहार है जो आपके शिक्षक आपको देते हैं आपको उसे ग्रहण करना चाहिए और अच्छे से पढ़ना चाहिए।उपस्थित शिक्षकों में प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता सिंह श्री महेश दत्त तिवारी, श्री मति शालिनी, श्रीमती हेमलता, श्रीमती सवर्णी सोलंकी, श्रीमती संगीता कुला श्री, श्रीमती अंजना भारद्वाज ,श्रीमती गीता मौजूद रही।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›