Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में समायोजन की मांग को लेकर गुरिल्लों का गाँधी पार्क में धरना प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। गांधी पार्क में एसएसबी गुरिल्लों ने धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि 9 मई 2011को एसएसबी द्वारा गुरिल्लों के लिए भेजी गयी सिफारिशों पर शीघ्र कार्यवाही की माँग की है। वाईब्रेंट विलेज योजना में गुरिल्लों को शामिल करने, सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा भेजी गयी हिम प्रहरी योजना को शीघ्र स्वीकृति देने की राज्य सरकार से मांग की है।  गुरिल्लों ने 20 दिसम्बर 2023 को गुरिल्लों के समायोजन हेतु मुख्यमंत्री ने जिन अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए थे उनकी समीक्षा बैठक शीघ्र बुलाने और गुरिल्लों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने की माँग की है। ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि कार्यवाही में हो रहे बिलंब से गुरिल्लों में भारी आक्रोश है। वे पुनः उग्र आंदोलन को बाध्य हो रहे हैं।
     आज प्रदर्शन में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द डालाकोटी , जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, गोबिंद कांडपाल, प्रेम बल्लभ विजय जोशी , दिनेश लोहनी, रणजीत सिंह, जुगल किशोर, मदन राम, हरराम, अर्जुन सिंह, विशन सिंह, पनी राम, ध्यान सिंह, प्रकाश जोशी, देवनाथ गोस्वामी, धन सिंह, भगवत भोज, ललित सनवाल, गिरीश जोशी, हेमा विष्ट, दीपा शाह, कविता शाह, दीपा परगाई, रेखा आर्या, भगवती देवी, सरोजनी सहित दर्जनों की संख्या में गुरिल्ले उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement