Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

देवप्रयाग में अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत, वन विभाग जुटा जांच में

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर में गुलदार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे गुलदार को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े देखा और वन विभाग को सूचना दी।

ग्रामीणों के मुताबिक, गुलदार बुरी तरह घायल था और दर्द में घुर्रा रहा था तथा पंजे मारने की कोशिश कर रहा था, जिस कारण कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गुलदार ने दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  गोपेश्वर: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण कार हादसा, अधिशासी अभियंता दंपति समेत परिवार के 3 सदस्यों की मौत

वन विभाग ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वन चौकी पहुंचाया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील से मिला डूबे 9 साल के बच्चे का शव, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विभाग ने स्थानीय लोगों से वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की अपील की है ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement