Connect with us

हल्द्वानी

कालाढूंगी में आंगन में खेल रही पांच साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर आमपोखरा जंगल में बाघ ने एक युवक पर हमला
हल्द्वानी।कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक में गुरुवार शाम आंगन में खेल रही पांच साल की बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बगीचे में बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना से लोगों में आक्रोश है।
वहीं रामनगर में तराई पश्चिम वन प्रभाग के आमपोखरा जंगल में बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक निवासी राजू गैड़ा डंपर चलाने का काम करते हैं। उनके घर के सामने ही बगीचा है। गुरुवार देरशाम करीब सवा सात बजे उनकी पांच वर्षीय बेटी गौरी आंगन में खेल रही थी। तभी अचानक आया गुलदार बच्ची को उठाकर बगीचे में ले गया। रात करीब आठ बजे घर से 100 मीटर दूर बगीचे में नाले के पास बच्ची का शव बरामद हुआ। एसओ नंदन रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
वहीं रामनगर में तराई पश्चिम वन प्रभाग के आमपोखरा जंगल में बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
तराई पश्चिम वन प्रभाग आमपोखरा के रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि गुरुवार को आमपोखरा रेंज के हाथी डगर के जंगल में गांधीनगर मालधन गांव निवासी अंकित और एक अन्य युवक घर के लिए जलौनी लकड़ी लेने गए थे। अंकित लकड़ी तोड़कर पेड़ से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। साथी युवक के हो-हल्ला मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। आनन-फानन युवक को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है।

Select Language

Advertisement