Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में यूजर चार्ज वसूलने पहुंची बैणी सेना का मीट कारोबारियों ने किया घेराव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हंगामे के बाद टीम 10 हजार यूजर चार्ज वसूलकर वापस लौटी
हल्द्वानी। इंदिरानगर के वार्ड 31 में यूजर चार्ज वसूलने पहुंची बैणी सेना का स्थानीय मीट कारोबारियों और स्थानीय लोगों ने घेराव कर दिया। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद टीम 10 हजार यूजर चार्ज वसूलकर वापस लौटी।
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बैणी सेना में शामिल उम्मीद स्वयं सहायता समूह की टीम इंदिरानगर वार्ड 31 में कूड़ा प्रबंधन का यूजर चार्ज वसूलने पहुंची। वहां के कुछ मीट कारोबारियों ने उनका घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। बैणी सेना ने निगम अधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर में अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। वार्ड पार्षद शकील अंसारी ने बताया, कुछ मीट कारोबारियों के घर में ही उनकी दुकान भी है। कूड़ा गाड़ी में कूड़ा भी एक ही बार में डाला जाता है। इसके बाद भी घर का कूड़ा शुल्क और दुकान का कूड़ा शुल्क अलग-अलग वसूला जा रहा है। वहीं कई छोटे मीट कारोबारी हैं जो दूसरी जगह से खरीदकर फुटकर में मीट बेचते हैं। उनकी इतनी आय नहीं होती जितना नगर निगम ने यूजर चार्ज बढ़ा दिया है। सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, बैंणी सेना पर्यवेक्षक मनोज नेगी मौजूद रहे। वार्ड पार्षद ने बताया कि यहां 75 इलाका ऐसा है जहां कूड़े की गाड़ी नहीं पहुंचती है। लोग कूड़ा चौराहे पर डालते हैं। वहां गंदगी रहती है। बैणी सेना पर्यवेक्षक मनोज नेगी ने बताया कि जिन तंग गलियों में कूड़ा वाहन नहीं जा पाएगा, उन गलियों के बाहर करीब 10 मिनट तक वाहन को खड़ा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मुख्यमंत्री धामी का दौरा: पदक विजेताओं का सम्मान, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का संकल्प और अतिक्रमण हटाने का अभियान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement