Report by : CWN Desk
Published at :
कोटद्वार एकेश्वर में दिखा गुलदार, इसोटी घाटी के सात विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी घोषित

वन विभाग ने कोटा के समीप पिंजरा लगाया, ग्रामीणों में दहशत बनी
कोटद्वार। प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत इसोटी घाटी के सात विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है।
बताया जाता है कि एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज इंदिरापुरी के खेल मैदान के आसपास गुलदार की गतिविधि देखी गई। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से जिला प्रशासन को भेजी रिपोर्ट में बताया गया कि जनता इंटर कॉलेज इंदिरापुरी प्राथमिक विद्यालय इसोटी, प्राथमिक विद्यालय डयूल्ड, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय डयूल्ड, के प्राथमिक विद्यालय घल्ला, प्राथमिक विद्यालय मुंडियाप व राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपली के आसपास गुलदार नजर आ रहा है।
वन विभाग की तरफ से ग्राम कोटा के समीप पिंजरा लगाया गया है। साथ ही विभागीय ग्रस्त भी की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टिगत उक्त विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की गुजारिश की। खंड शिक्षा अधिकारी से मिली रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›