कोटद्वार

कोटद्वार बालासौड़ की बेटी मानसी उड़ाएगी फाइटर प्लेन, पायलट बनने से क्षेत्र का नाम रोशन किया

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फाइटर पायलट को फ्लाइंग बैज लगाया
कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत बालासौड़ निवासी सेनि. प्रवक्ता श्रेष्ठमणि घनसाला और करूणा देवी घनशाला की बाईस वर्षीय पुत्री मानसी घनशाला ने एयर फोर्स में फाइटर पायलट बनकर क्षेत्र व अपने गांव का नाम रोशन किया है।
मूल रूप से विकास खंड पाबौ के ग्राम सांकरसैण निवासी मानसी का परिवार वर्तमान में कोटद्वार के बालासौड़ में रहता है।
मानसी के पिता श्रेष्ठमणि घनसाला ने बताया कि तीन बहनों में सबसे छोटी मानसी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थी। उससे छोटा भाई भी एनडीए में चयनित होकर खड़गवासला पुणे, महाराष्ट्र में ट्रेनिंग कर रहा है।
मानसी ने हाई स्कूल परीक्षा 2017 में ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में बलूनी पब्लिक स्कूल कोटद्वार से पास की। गणित आनर्स से स्नातक की परीक्षा खालसा कालेज दिल्ली से करने के साथ ही तीसरे साल में पहले ही प्रयास में एयर फोर्स कामन एडमिशन टेस्ट पास कर जुलाई 2022 में एयरफोर्स एकेडमी ज्वाइन की और कठिन परिश्रम कर आज वायु सेना में फाइटर पायलट बन आकाश की ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि रविवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फाइटर पायलट को फ्लाइंग बैज लगाये।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी