Connect with us

देहरादून

देहरादून के जंगल में गुप्त कैसीनो का भंडाफोड़, दिल्ली-हरियाणा समेत 12 गिरफ्तार, नकद और कॉइन बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़े गुप्त कैसीनो रैकेट का पर्दाफाश हुआ। प्रेमनगर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जंगल में बने एक मकान से कैसीनो खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी लोग दिल्ली, हरियाणा, उत्तरकाशी और देहरादून के रहने वाले हैं।

पुलिस ने मौके से 1900 कैसीनो कॉइन और 89 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर के सलियावाला स्थित जंगल में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, जहां अक्सर बाहरी वाहनों की आवाजाही देखी जा रही थी। इसी आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार रात दबिश दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

मौके पर गुरुग्राम निवासी शशांक गुप्ता का मकान मिला, जिसमें 12 लोग कैसीनो खेलते पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि कैसीनो की योजना एक अन्य व्यक्ति विक्रम शाह ने बनाई थी, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. शशांक गुप्ता (गुरुग्राम, हरियाणा)
  2. निखिल (मंगोलपुरी, दिल्ली)
  3. गौरव मग्गो (शारदापुरी, दिल्ली)
  4. हिमांशु अरोड़ा (अशोक नगर, दिल्ली)
  5. उमेश रावत (श्यामपुर, प्रेमनगर)
  6. चंद्रशेखर (विकासनगर, देहरादून)
  7. जतिन राणा (त्यूणी, देहरादून)
  8. मनोहर सिंह चौहान (त्यूणी, देहरादून)
  9. चरण सिंह चौहान (त्यूणी, देहरादून)
  10. विनोद (पुरोला, उत्तरकाशी)
  11. जीवन शर्मा (गांधी रोड, देहरादून)
  12. केशव उर्फ बबलू सिंह धामी (महाकाली, नेपाल)
यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री पोषण योजना में 3.15 करोड़ का घोटाला, उपनल कर्मी पर मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, मौके पर जीत-हार की रकम का कोई लेन-देन नहीं हो रहा था। इसके लिए एक अलग व्यक्ति तैनात था, जो गेम खत्म होने के बाद भुगतान करता था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला:
इससे पहले जून 2022 में सहसपुर के होर्रावाला स्थित एक रिजॉर्ट में भी ऐसा ही कैसीनो रैकेट पकड़ा गया था, जिसमें 25 लोग गिरफ्तार हुए थे। अब फिर से बाहरी राज्यों के लोगों की मौजूदगी ने पुलिस की सतर्कता को बढ़ा दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement