Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी गौलापार स्टेडियम का इसलिए काट दिया बिजली कनेक्शन

हल्द्वानी। बिजली जमा करने में घरेलू और व्यसायिक उपभोक्ताओं के बाद सरकारी विभाग भी लापरवाह बने हुए हैं। नोटिस देकर चेतावनी जारी करने के बाद भी विभागों की ओर से बकाया जमा नहीं करने पर अब ऊर्जा निगम ने अभियान चलाकर सरकारी विभागों के कनेक्शन काट दिए हैं।
31 मार्च को एक ही दिन का समय बचा है। ऐसे में ऊर्जा निगम के सामने उपभोक्ताओं की जेब से करोड़ों रुपये का बकाया लाने का लक्ष्य बचा हुआ है। विभाग ने पूर्व में बिल भेजकर बकाएदार उपभोक्ताओं और विभागों को चेतावनी जारी की थी। इसके बावजूद भी बिल जमा नहीं होने पर शुक्रवार को ऊर्जा निगम ने अभियान चलाया। जिसके तहत गौलापार और शहर में कई विभागों के कनेक्शन काटे गए जिसमें से गौलापार स्टेडियम पर 4.5 लाख का बकाया है जबकि पीडब्ल्यूडी स्टोर पर एक लाख और वन विभाग पर 29 हजार का बकाया है।
एसडीओ सुभाषनगर नीरज तिवारी ने कहा गौलापार और शहर क्षेत्र में सुभाषनगर उपसंस्थान के अंर्तगत तीन सरकारी विभागों के कनेक्शन काटे गए हैं।। विभाग की ओर से बकाया वसूली का यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
सहायक निदेशक खेल, रशिका सिदि्दकी ने बताया कि स्टेडियम के बिल का भुगतान निदेशालय स्तर से होता है। बीते तीन महीनों से बिल नहीं भेजे गए थे अभी कुछ ही दिन पहले बिल प्राप्त हुए हैं। इसको निदेशालय भुगतान के लिए भेजा गया है अप्रैल माह तक भुगतान हो जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›