Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में निजी स्कूल में चल रहा था भाजपा कॉल सेंटर, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

48 घंटे में जवाब देने के देने निर्देश, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष साहू ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत
हल्द्वानी
। लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में लोगों को संदेश देने और भेजने के लिए एक स्कूल में चल रहे भाजपा के कॉल सेंटर के संबंध में चुनाव आयोग ने भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। उनको 48 घंटे में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
नैनीताल रोड में एक निजी स्कूल में भाजपा के कॉल सेंटर संचालित करने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने बीते 27 मार्च को चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि नैनीताल रोड के एक निजी स्कूल में बिना अनुमति के भाजपा का कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हेमंत साहू ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। शुक्रवार को मामला मीडिया में आने पर चुनाव आयोग ने अब नोटिस जारी किया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट को नोटिस जारी कर 48 घंटे में लिखित में जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement