Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में हंगामे के बीच 37.27 फीसदी मतदान
हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में हंगामे के बीच 37.27 फीसदी मतदान

अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुआ हंगामा, पुलिस बल की निगरानी में वोटों की गिनती शुरू
हल्द्वानी।
हल्द्वानी मेबी कालेज में अराजकता के बीच मतदान खत्म हो गया। वोटिंग के दौरान हंगामा हुआ और पुलिस ने लाठियां भांजी।
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान हुआ खत्म हो गया। 37.27 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने किया मतदान। 8568 में से 3193 छात्रों ने वोट डाले। 1641 छात्र और 1552 छात्राओं ने किया मतदान। कुछ देर बाद शुरू होगी मतगणना देर रात तक आएंगे नतीजे। हल्दूचौड़ एलबीएस कालेज चुनाव अपडेट। 1440 वोटों में से 1078 वोट पड़े, कुल वोट प्रतिशत रहा 74.86
छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी सूरज रमोला के समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी के समर्थकों पर पत्थर फेंका, जिससे अफरा तफरी मच गई, जिसके चलते पुलिस ने दोनों ही छात्र गुटों पर हल्का बदल प्रयोग भी किया।
साथ ही छात्रों को चेतावनी दी गई है की अराजकता करने की सूरत पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी, नैनीताल रोड पर रैपिड एक्शन फोर्स भी पूरी तरह से एक्टिव मोड पर है। लेकिन अराजकता चरम सीमा पर है, वहीं पुलिस के और प्रशासन के सभी आला अधिकारी डटे हुए हैं, और यह स्पष्ट निर्देश है कि अराजकता किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, फिलहाल पुलिस ने अराजकता दिखाने वाले कुछ लोगों को पकड़ा है
वहीं हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना हुई शुरू हो गई। 15 राउंड में पूरी होगी चुनाव की मतगणना। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी सूरज रमोला और निर्दलीय संजय जोशी में कड़ा मुकाबला।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›