Report by : Paras Bisht
Published at :
एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी के रमोला बने अध्यक्ष, 17 वोटों से जीत
एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी के रमोला बने अध्यक्ष, 17 वोटों से जीत

कार्यकारिणी में इनको मिली जीत, देखिए कौन कितने वोटों से जीता
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी छात्र संघ चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी सूरज रमोला ने 17 वोटो से अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को 5 साल बाद कुमाऊं के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा मिला है। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे तक हुए मतदान में 37% मतदान छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इसके बाद 3:00 बजे से मतगणना शुरू हुई देर रात चुनाव नतीजे आए जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सूरज रमोला को 1554 वोट पड़े तथा संजय जोशी को 1537 वोट पड़े निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी से 17 वोटो से एबीवीपी के सूरज रमोला जीत गए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अमन सिंह बिष्ट और छात्र उपाध्यक्ष पद पर कविता बोहरा और सचिव पद पर कमल सिंह बोहरा संयुक्त सचिव पद पर विवेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ बिष्ट और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में गौरव कांडपाल ने बाजी मारी और सभी जीते हुए पदाधिकारी को विद्यालय प्रशासन ने चुनाव परिणाम आने की तत्काल बाद पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›