Report by : Paras Bisht
Published at :
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को इसलिए रास्ते में रुकवाना पड़ा अपना काफिला

हल्द्वानी। उत्तराखंड में हल्द्वानी के पंतनगर में रास्ते में एक अचेत अवस्था में रोड पर गिरा पड़ा मिला। उसी रास्ते से केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट गुजर रहे थे। उन्होंने जब उस मुर्छित व्यक्ति को देखा तो तुरंत गाड़ी रुकवाई और व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भेजा। मरीज का अस्पताल में इलाज जारी है।
एजेंसी पीटीआई द्वारा जारी वीडियो में व्यक्ति को सहारा देकर गाड़ी में बिठाया जा रहा है। वहीं मंत्री अजय भट्ट उनके पीछे खड़े हैं। लोगों की भीड़ के साथ-साथ वहां कई पुलिस कर्मी भी खड़े हैं। इंटरनेट मीडिया पर अजय भट्ट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्स पर उत्तराखंड यूपी-यूके पेज द्वारा लिखा गया कि आज हल्द्वानी से पंतनगर महामहिम राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम में जाते समय टांडा बाईपास के पास दुर्घटना में युवक अचेत अवस्था में मिला। इस दौरान घायल युवक को गाड़ी में सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया एवं अस्पताल के प्राचार्य को दूरभाष पर युवक के तत्काल उचित उपचार के निर्देश दिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›