Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: तेजस्विनी जन सेवा समिति ने लगाया निशुल्क नेत्र शिविर, 200 से अधिक की जांच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के बिठोरिया में तेजस्विनी जन सेवा समिति और वेदांता नेत्रलय ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया उद्घाटन, 200 लोगों को मिला लाभ।

हल्द्वानी। सामाजिक सरोकारों को समर्पित तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को जनहित में एक सराहनीय पहल की गई। संस्था ने वेदांता नेत्रलय के तकनीकी सहयोग से बिठोरिया नंबर 2 स्थित निहारिका बैंक्वेट हॉल में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।
नेत्र शिविर का विधिवत उद्घाटन नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन तक पहुँचाना पुण्य का कार्य है। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने आधुनिक मशीनों के माध्यम से लगभग 200 से ज्यादा लोगों की आंखों की गहन जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाइयां भी वितरित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे शिवसेना जिलाध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा: शिव सैनिकों ने किया भव्य स्वागत


संस्था की अध्यक्ष कृति तिवारी जोशी ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भी इसी तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। कृति तिवारी के अनुसार, ग्रामीण स्तर पर रोगियों को त्वरित उपचार और निशुल्क दवा उपलब्ध कराना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है, जिसे उनकी संस्था पूरी निष्ठा से निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-काठगोदाम में वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू: भारी वाहनों पर बैन, जानें पूरा डायवर्जन रूट


इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान सुमित राणा, कृष्णा सिंह, कमल सिंह, शशांक जोशी, भास्कर पलड़िया और योगेश जोशी जैसे सदस्य व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। इसके अलावा विनोद जोशी, नारायण बोरा, दयाल पांडेय और विवेक गुणवंत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जन-कल्याणकारी कार्य की प्रशंसा की।

Select Language

Advertisement