Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी हिंसा : 5 लोगों की गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड की तलाश

एसएसपी मीणा ने की प्रेसवार्ता, क्या बोले सुनिए, इंटरनेट सेवा अभी बंद
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार की शाम को हुए उपद्रव मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में हालात पूरी तरह नियंत्रण में है।
अब तक पुलिस ने तीन अलग-अलग FIR दर्ज की है जिसमें अब तक पांच लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य उपद्रवियों को चिन्हित करने का काम चल रहा है। एसएसपी ने कहा कि किसकी मौत कैसे हुई यह अभी जांच का विषय है। इस पूरे घटना का मास्टरमाइंड कौन है इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने हालात को देखते हुए बनभूलपूरा क्षेत्र के अलावा अन्य जगह पर कर्फ्यू पर ढील दी है और आवश्यक सेवाएं बहाल की गई हैं जबकि इंटरनेट अभी भी पूरी तरह बंद है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›