Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी बवाल : कर्फ्यू जारी, 4 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स संभालेगी मोर्चा

जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
हल्द्वानी। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होने पर मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा मिल सके।इसके लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सीएमओ डा श्वेता भंडारी को मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में प्रभावित क्षेत्रों में आम जन को आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो स्वास्थ्य विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है जिनका नाम और फोन नंबर डा एन सी तिवारी, एसीएमओ 9410167445 और डा अजय,  डिस्ट्रिक्ट  इम्मुनाइजेशन अधिकारी 9412120155 है।
कल सुबह से कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र को छोड़ते हुए इंटरनेट सेवा को बहाली हो जाएगी। रोडवेज की बसे पूर्व की भांति अपने स्थलों से चल रही है। कल 11 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर होगी। साथ ही सब्जी मंडी भी सुचारू है जिससे लोगों को सब्जी की समस्या न हो। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एसेंशियल सेवाओं की आपूर्ति हो इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को राशन, दूध , सब्जी आदि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बनाए रखने के आदेश दिए है।
जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर शनिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में प्रशासन की निगरानी में आवश्यक सेवाओं को सुचारू किया गया। प्रशासन ने जरूरतमंदों को इलाज और दवाइयां भी साथ ही दूध सहित आवश्यक सामग्री वितरित की। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं बहाल करने के साथ ही बीमार लोगों को इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई गई साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने बृजलाल, कृष्णा और बेस अस्पताल व सुशीला तिवारी अस्पताल में जाकर बनभूलपुरा उपद्रव के दौरान घायल लोगों का हाल-चाल जाना और डॉक्टर से उनके उपचार की जानकारी ली। देर रात तक प्रशासन जहां कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में राहत सामग्री आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराता रहा तो वहीं दूसरी तरफ घायलों की स्थिति व उनके उपचार की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›