Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी हिंसा : हाइकोर्ट में मलिक और नजाकत अली के बगीचे के अतिक्रमण मामले में सुनवाई आज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हिंसा मामले में पुलिस अब तक दो पार्षदों समेत 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी
नैनीताल
। बुधवार को हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में मलिक और नज़ाकत अली के बगीचे वाली याचिका 7वें और 9वें नंबर में लगी है। याचिका में कोर्ट बदलने से ज्यादा कुछ होने के उम्मीद नहीं है। अफवाहों से बचें और माहौल को शांत करने में प्रशासन और पुलिस की मदद करें।
हिंसा मामले में पुलिस अब तक दो पार्षदों समेत 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 41 शस्त्रधारकों से असलहे जमा कराए गए हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उपद्रवियों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। 
हिंसाग्रस्त बनभूलपुरा में लोग घरों के बाहर ताला  लगाकर अंदर रहते हुए मिले। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस   ने करीब 150 घरों में दबिश दी। इस दौरान 100 घरों में बाहर ताला लगा हुआ मिला लेकिन जब ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो करीब 50 घरों में लोग छिपकर रहते मिले। पुलिस ने 35 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
हिंसा के दौरान गोली से घायल अधेड़ ने अस्पताल में तोड़ा दम..गफूर बस्ती निवासी मो. इसरार (50) को आठ फरवरी को उपद्रव के दौरान रात करीब आठ बजे गोली लग गई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक कांड: मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दर्जनों छात्रों का परिणाम रद्द

Select Language

Advertisement