Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, आरोपी हलवाई गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुकान में काम करने वाली 30 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के अनुसार, पीड़िता के भाई ने सोमवार को थाना पटेलनगर में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि उसकी बहन एक दुकान में काम करती है और वहीं पर काम करने वाला 55 वर्षीय संजय काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि संजय ने बीते रविवार को सफाई का बहाना बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट भी की।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी हलवाई का काम करता है और ब्रह्मपुरी, पटेलनगर का रहने वाला है।

इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता मूकबधिर है, इसलिए उसके बयान दर्ज कराने के लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस स्वयं बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद मजिस्ट्रेटी बयान कराए जाएंगे। दुकान संचालक और पीड़िता के परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई तेजी से कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›