Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी के होटल में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। भारी बारिश के चलते पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर ने एक गुजरती हुई कार को चपेट में ले लिया, जिससे उसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका हरियाणा की निवासी बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में घायल मृतका के पिता और बेटी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी पीपलकोटी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार शाम से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे हाईवे पर जगह-जगह मलबा आने से आवागमन बाधित हो गया है। प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की है। मार्ग पर आवाजाही फिलहाल खतरनाक बनी हुई है।

घटना के बाद प्रशासन मौसम पर नजर बनाए हुए है, ताकि इस तरह की अन्य दुर्घटनाओं से बचा जा सके। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और स्थानीय पुलिस स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›