Connect with us

हल्द्वानी

उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत बागेश्वर और नैनीताल के लिए शुरू होगी हेली सेवा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत उत्तराखंड के चार शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसी माह देहरादून से बागेश्वर और नैनीताल तथा हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन नए रूटों का उद्घाटन करेंगे।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के अनुसार, देहरादून-नैनीताल हवाई सेवा संचालन को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनुमति मिल चुकी है। वहीं, देहरादून-बागेश्वर और हल्द्वानी-बागेश्वर रूट के निरीक्षण की प्रक्रिया जारी है, और जल्द ही इन रूटों को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर और हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल, फायरिंग और शक्ति प्रदर्शन से शहर जाम

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद तीनों रूटों पर इसी माह हेली सेवा शुरू करने की योजना है। इस सेवा के शुरू होने से लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  धारी के किसानों ने बीमा कम्पनी के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन हवाई सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इससे उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को समय की बचत के साथ सुरक्षित यात्रा का विकल्प भी मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement