Report by : Paras Bisht
Published at :
मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन से अनुमति मिली
हल्द्वानी। चम्पावत से हल्द्वानी के बीच बहुत जल्द हेलीकाप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन से अनुमति मिल गई है। ये जानकारी हेरिटेज एविएशन के महाप्रबंधक मनीष भंडारी ने डीएम नवनीत पांडेय को दी। चम्पावत से हल्द्वानी के बीच सात सीटर हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलेगी। यह सफर करीब 20 से 30 मिनट में पूरा होगा, जिसके लिए प्रत्येक यात्री को करीब ढाई से तीज हजार रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं।
चम्पावत कलक्ट्रेट में डीएम नवनीत पांडेय ने रविवार को उड़ान योजना के तहत हेरिटेज एविएशन व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में हेरिटेज एविएशन के जीएम ने बताया कि चम्पावत सर्किट हाउस स्थित हेलीपैड से गौलापार हल्द्वानी के बीच हेली सेवा शुरू की जाएगी।