Connect with us

हल्द्वानी

अल्मोड़ा के भनोली के युवक ने हल्द्वानी में भाई के घर में फांसी लगाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अल्मोड़ा निवासी एक युवक हल्द्वानी में अपने भाई से मिलने के लिए आया था। रविवार को उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
आम्रपाली चौकी प्रभारी दीवान सिंह ग्वाल ने बताया कि मुखानी चौराहे के पास स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी उमेश कांडपाल (21) मूलरूप से अल्मोड़ा के भनोली का रहने वाला था। शनिवार की शाम करीब चार बजे वह लालकुआं स्थित अपनी भाभी भावना के मायके से लौटकर हल्द्वानी आया था। यहां उसका बड़ा भाई दीपक कांडपाल के किराए के मकान में उनके साथ ठहरा था। रात करीब 11 बजे उसने भाई-भाभी के साथ खाना खाया और उसके बाद सोने की बात कहकर कमरे में चला गया। रविवार की सुबह करीब सात बजे जब दीपक सोने के बाद उठा तो उमेश का शव फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने गमछे के फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा और एसटीएच भेजा जहां मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि वर्तमान में उनके पास कोई नौकरी नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  वार्ड 17 से चुनावी मैदान में उतरे युवा समाजसेवी शैलेन्द्र दानू,वंदे मातरम ग्रुप कार्यालय का उद्घाटन

Select Language

Advertisement