Report by : Paras Bisht
Published at :
विदेश में तैनात फौजी की पत्नी की हल्द्वानी में संदिग्ध हालत में मौत

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के पति भारतीय सेना में हैं और विशेष मिशन के तहत विदेश में तैनात हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौत की खबर उसके पति को दे दी गई है।
मेडिकल चौकी एसआई मो. आकिल ने बताया कि मुताबिक मूल रूप से शीतला खेत रानीखेत हाल निवासी मुखानी के लामाचौड़ निवासी अनीता जीना (33) को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में शनिवार की रात एसटीएच में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अनीता लामाचौड़ में अपने पिता के मकान में बच्चों और मां के साथ रहती थीं। उसके पति विनोद सिंह भारतीय सेना में सेवारत हैं और विशेष मिशन के तहत वर्तमान पोस्टिंग साउथ अफ्रीका में हैं। पुलिस ने जब परिवार वालों से बातचीत की तो परिजनों ने बताया कि अनीता का वर्ष 2021 से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। शनिवार की रात करीब 1130 बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ी थी। पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद महिला को एसटीएच रेफर किया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›