Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार के हेमंत चौहान ने एक साथ पास की इतनी परीक्षाएं
हरिद्वार के हेमंत चौहान ने एक साथ पास की इतनी परीक्षाएं

भाजपा पार्षद विनीत चौहान सहित लोगों किया हेमंत चौहान का स्वागत

हरिद्वार के हेमंत चौहान ने एक साथ पास की इतनी परीक्षाएं

हरिद्वार। सीतापुर, ज्वालापुर निवासी हेमंत चौहान ने वन दरोगा, कनिष्ठ सहायक, पटवारी (लेखपाल), ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा को एक साथ उत्तीर्ण कर अपने समाज के साथ तीर्थनगरी हरिद्वार का नाम रोशन किया है। हेमंत चौहान की सफलता क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। स्टडी में रविवार को क्षेत्रीय पार्षद विनीत चौहान ने भी अपने साथियों के साथ हेमंत चौहान के घर जाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।‌
गौरतलब है कि हरिद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर 59, सीतापुर के भाजपा पार्षद विनीत चौहान रविवार को अपने साथियों अर्जुन चौहान, बसंत चौहान, ललित चौहान, पंकज चौहान, अजय चौहान, आकाश चौहान एवं राजेश चौहान के साथ हेमंत चौहान के घर पहुंचे। उन्होंने हेमंत चौहान फूलों की माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्षद विनीत चौहान ने कहा कि हेमंत चौहान कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल कर पूरे समाज के साथ क्षेत्रवासियों को भी गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका हेमंत चौहान को स्वागत करने का दायित्व बनता है और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उन्होंने हेमंत चौहान का स्वागत करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। हेमंत चौहान की सफलता क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा देने का कार्य करेंगे। ‌ हेमंत चौहान की सफलता पर उनके माता-पिता के साथ पूरे समाज के लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›