Connect with us

नैनीताल

पहलगाम आतंकी हमले की हाईकोर्ट अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने की कड़ी निंदा, बोले– मानवता पर हमला, एकजुट होकर करें मुकाबला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर।। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना पर हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं नारी शक्ति एवम बाल विकास जन जागृति समिति, रामनगर के उपाध्यक्ष मनु अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  आज फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में तेज हवा और आंधी चलने के साथ होगी बारिश

मनु अग्रवाल ने कहा कि यह हमला सिर्फ निर्दोष नागरिकों पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर और कश्मीर की शांति व मेहमाननवाज़ी की परंपरा पर एक गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता और ऐसी घटनाएं समाज को बांटने की साजिश होती हैं, जिनका हम सबको एकजुट होकर विरोध करना चाहिए।

उन्होंने अपील की कि सभी समुदायों के लोग शांति, सद्भाव और सौहार्द बनाए रखें और आतंक के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकतीं। इस समय देश को एक होकर इस चुनौती का सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर शौकियाथल में दिखा बाघ, दहशत में ग्रामीण

मनु अग्रवाल ने यह भी कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को और सशक्त करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने अंत में सभी देशवासियों से संयम और एकता बनाए रखने की अपील की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement