Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सारथी फाउंडेशन समिति की होली महोत्सव प्रतियोगिता आज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा आयोजित चतुर्थ होली महोत्सव प्रतियोगिता 2025 का आयोजन आगामी 6 मार्च 2025 को हल्द्वानी के माँ जगदम्बा बैंक्वेट हॉल, नहर कवरिंग रोड, मुखानी में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

संस्था अध्यक्ष नवीन पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि इस बार प्रतियोगिता में होली के पारंपरिक रंग को जीवंत बनाने के लिए फूलों की होली, महिला होली दलों की शानदार प्रस्तुतियां, प्रतिष्ठित कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और बांसुरी वादन जैसे विशेष आकर्षण शामिल होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और होली के पारंपरिक स्वरूप को संरक्षित रखना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्कूल बस में इस वजह से लगी आग, बाल बाल बचे 37 बच्चे

महिला होली दलों की विशेष भागीदारी

संस्था की समन्वयक दीक्षा पंत पांडे ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में आठ महिला होली दल हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा, कई प्रतिष्ठित कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। उत्तराखंड की पारंपरिक होली गायन शैली को मंच पर प्रस्तुत करने के लिए कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष नवीन पंत ने बताया कि इस वर्ष सभी महिला होल्यारों और कलाकारों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा, ताकि उनकी मेहनत और संस्कृति के प्रति समर्पण को प्रोत्साहन मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड़ में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीमद् रामचरितमानस का अखंड पाठ

बैठक में मौजूद पदाधिकारी

बैठक में संस्था के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें ज्ञानेंद्र जोशी, कमल जोशी, योगेश पांडे, दीक्षा पंत पांडे, भावना जोशी, शीला भट्ट, हेमा जोशी, गीता बेलवाल, कौशल्या जोशी, मीना शाही, बबिता टकवाल, केतन जायसवाल, वर्षा टंडन, बीना जोशी, संतोष गौड़, जय प्रकाश, भवानी शंकर शूठा और अर्जुन मोर्या शामिल थे।

होली महोत्सव को लेकर उत्साह

सारथी फाउंडेशन समिति के इस आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह है। आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम होली की पारंपरिक रंगत को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को उत्तराखंडी संस्कृति से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement