Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तरकाशी: बड़कोट में दर्दनाक हादसा, वाटर हीटिंग रॉड से करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत

उत्तराखंड के खटीमा में 32 वर्षीय युवक ने घर के बाथरूम में गला रेतकर जान दे दी। नशे की लत और सुबह की नाकाम कोशिश के बाद हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप है।

खटीमा (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भूड़ महोलिया क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक ने अपने ही घर के बाथरूम में ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मृतक की पहचान भूड़ महोलिया वार्ड संख्या-12 निवासी दीपक बिष्ट (पुत्र बहादुर सिंह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे दीपक ने घर के बाथरूम में जाकर खुद पर घातक हमला किया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। अंदर का मंजर देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने सुबह भी छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी। उस वक्त परिजनों और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी के कारण उसे सुरक्षित बचा लिया गया था। लेकिन दोपहर होते-होते उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दे दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीपक बिष्ट नशे का आदी था, जो संभवतः मानसिक तनाव का कारण बना।
सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत और कोतवाल विजेंद्र शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›