Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक घायल

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले के धूमाकोट क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। भौंन-खाल्यूं डांडा के पास एक ऑल्टो कार (DL5 CR 4864) करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों लोगों को खाई से बाहर निकाला। दुर्भाग्यवश, कार में सवार रमेश लाल (17 वर्ष) और प्रदीप (37 वर्ष) दोनों की मौत हो चुकी थी। जबकि किशोर कुमार (35 वर्ष) को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घायल किशोर कुमार दिल्ली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दिल्ली से अपने गांव पूजा करने आए थे और वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक घायल


मृतकों के नाम:
* रमेश लाल पुत्र श्री मुकंद लाल, उम्र 17 वर्ष, निवासी-धूमाकोट पौड़ी।
* प्रदीप पुत्र श्री धीरेन्द्र, उम्र 37 वर्ष, निवासी-धूमाकोट पौड़ी।
घायल:
* किशोर कुमार पुत्र श्री लीलाराम, उम्र 35 वर्ष निवासी-परशुराम इनक्लेव बुराडी नॉर्थ दिल्ली।


मुख्य बिंदु:
* पौड़ी जिले के धूमाकोट में ऑल्टो कार खाई में गिरी
* हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल
* एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
* घायल को अस्पताल में भर्ती

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›