Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी के भिलंगना में दर्दनाक हादसा: अंगीठी से दम घुटने से दंपति की मौत

टिहरी गढ़वाल: भिलंगना ब्लॉक के द्वारी-थापला गांव में एक दर्दनाक घटना में एक दंपति की मौत हो गई। शादी समारोह में शामिल होने गांव आए मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) की अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मौत हो गई।
16 जनवरी की रात को दंपति ने खाना खाने के बाद अंगीठी जलाई थी। अधिक ठंड होने के कारण उन्होंने अंगीठी को कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। सुबह जब बेटे ने उन्हें जगाने के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों बेसुध पड़े थे।


ग्राम प्रशासक रिंकी देवी के अनुसार, अंगीठी के धुएं से निकली गैस से दम घुटने से दोनों की मौत हुई। गांववालों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक मदनमोहन सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज सरस्वती सैण में लिपिक थे।
इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दंपति के बेटा और बेटी गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›