Connect with us

हरिद्वार

एचआरडीए ने सील किए अवैध निर्माण, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वैक्वट हॉल और फ्लैट के अलावा निर्माण पर हुई कार्यवाही  
हरिद्वार। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज सुदर्शन द्वारा राधिका एन्कलेव के बगल में टोल प्लाजा बहादराबाद हरिद्वार में अनाधिकृत रूप से निर्मित बैंकट हॉल, मोहित चौधरी द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में निर्मित फ्लैट, प्रबन्धक संसार होण्डा द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किए गए अनाधिकृत निर्माण, राणा द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में दुकानों के अनाधिकृत निर्माण, हितबद्ध व्यक्ति द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में दो मंजिला निर्माण को अवर अभियंता श्री आकाश जगूडी, क्षेत्रीय सुपरवाईजर श्री आशु, श्री ललित कुमार, किशन यादव सहित प्राधिकरण के स्टाफ सील किया गया।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-मसूरी जाना अब होगा महंगा! उत्तराखंड सरकार ने बाहरी वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी की

Select Language

Advertisement