Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में भारी हंगामा: चंद्रशेखर आजाद और उमेश कुमार का काफिला रोका, भारी पुलिस बल तैनात!

Published

on

खबर शेयर करें 👉

केतन हत्याकांड पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद और विधायक उमेश कुमार के काफिले को हरिद्वार पुलिस ने सीसीआर के पास रोका। भारी बवाल

हरिद्वार। उत्तराखंड के बहुचर्चित केतन हत्याकांड को लेकर सूबे की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रमुख व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आज भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नई टिहरी के घेराव के लिए निकले थे। हालांकि, पुलिस प्रशासन को जैसे ही इस विशाल काफिले की भनक लगी, वैसे ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए। भारी पुलिस बल ने इस काफिले को हरिद्वार के व्यस्त शंकराचार्य चौक पर रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला; सेना के अपमान पर घेरा


काफिला रोके जाने से आक्रोशित दोनों दिग्गज नेता अपनी गाड़ियां छोड़कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पैदल ही आगे की ओर निकल पड़े। इसके बाद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें सीसीआर (कंट्रोल रूम) के पास दोबारा रोक लिया। दरअसल, यह पूरा मामला उत्तराखंड के चर्चित केतन हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। सांसद चंद्रशेखर आजाद और विधायक उमेश कुमार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनसे मुलाकात करने के लिए केतन के पैतृक गांव जा रहे थे।
शंकराचार्य चौक और सीसीआर के पास काफिला रोके जाने के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों की भी बहुत बड़ी संख्या वहां मौजूद है, जो लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। स्थानीय खुफिया तंत्र और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार आगे की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement