Connect with us

हरिद्वार

पत्नी की हत्या कर पति फरार, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना की संदिग्धता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम एवं स्वान दल से कराया गया घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण

हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र में दिनांक 9/04/ 2023 को श्रीमती कविता निवासी रोशन धाम थाना श्यामपुर हरिद्वार द्वारा थाना श्यामपुर पर सूचना दी कि मेरे मकान में जगत और उसकी पत्नी राधिका किराए पर रहते थे, मै रोड़ी बेलवाला ठेली चलाती हूँ , कल देर रात्रि में घर वापस पहुंची तो देखा कि जगत के कमरे का बाहर से कुंडा लगा था, आवाज देने पर कोई नहीं उठा कुंडा खोल कर देखा तो राधिका जमीन पर पड़ी थी जिसके चेहरे तथा गले में कटे के निशान थे मैंने उठाने का प्रयास किया तो नहीं उठी तथा जगत भी मौके से फरार था, जिस सूचना पर थानाध्यक्ष श्यामपुर फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे संगीन अपराध के दृष्टिगत तत्काल घटनास्थल हेतु फोरेंसिक टीम और स्वान दल को मौके पर बुलाया गया मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए बाद पंचायतनामा कार्यवाही के शव को पीएम हेतु मोर्चरी जीडी अस्पताल हरिद्वार भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैl

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर 16 साल सरकारी नौकरी की, रिटायर होने से पहले पकड़ा गया शिक्षक

उक्त के संबंध पर थाना श्यामपुर पर धारा 302 भादवी में अभियोग पंजीकृत किया गया, तथा अभियुक्त की तलाश जारी है।

*फरार पति *

1- जगत हाल पता रोशनधाम वाली गली गाजीवाली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  कवियों के मधुर स्वरों ने किया ऋतुराज का स्वागत

मृतका
श्रीमती राधिका पत्नी जगत हाल निवासी रोशन धाम वाली गली गाजिवाली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष.

Select Language

Advertisement