Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: टिकट लेने गया पति, स्टेशन से प्रेमी संग फरार हुई पत्नी! जानें पूरा ड्रामा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के गौरापड़ाव की घटना जिसने सबको चौंकाया। पति के साथ ससुराल से लालकुआं स्टेशन पहुंची महिला, पति के टिकट लेते ही प्रेमी संग फरार। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी महेश आर्य की तलाश शुरू की।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गौरापड़ाव क्षेत्र में एक विवाहित महिला अपने पति के साथ ससुराल से वापस लौट रही थी, लेकिन लालकुआं रेलवे स्टेशन पर उसने अपने पति को धोखा दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का निवासी बबलू कश्यप अपनी पत्नी को लेने के लिए गौरापड़ाव स्थित अपनी ससुराल आया था। बीते 8 नवंबर को वह अपनी पत्नी को लेकर वापस जाने के लिए लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचे। हल्द्वानी क्षेत्र में हुई इस घटना से रेलवे स्टेशन पर भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी।
पति बबलू कश्यप जब ट्रेन का टिकट लेने के लिए काउंटर पर गए, तभी पत्नी ने मौके का फायदा उठाया। वह तुरंत अपने प्रेमी से मिली और उसके साथ वहां से चली गई। टिकट लेकर लौटे पति ने जब पत्नी को पास नहीं पाया, तो वह घबरा गए। उन्होंने स्टेशन और आसपास काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक: 216 करोड़ का बजट पास, अवैध वसूली पर सख्त हुए मेयर


काफी मशक्कत के बाद, बबलू कश्यप ने रविवार को जीआरपी काठगोदाम थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी को ससुराल के पड़ोस में रहने वाला महेश आर्य बहला-फुसलाकर प्रेमी संग भगा ले गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी महेश आर्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अपने घर से फरार है और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। पुलिस टीम अब आरोपी और महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement