Connect with us

नई दिल्ली

हूँ दास तुम्हारा…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जय राम के दास-
रहो नित पास,
करो दुःख नाश-
हूँ दास तुम्हारा।

जय मारुति नन्दन-
हे प्रिय रघुनन्दन,
करो शत्रु भंजन-
हूँ दास तुम्हारा।

जय विद्या के सागर –
सबहिं विधि आगर,
भरो मेरी गागर-
हूँ दास तुम्हारा।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ आज होगा रामलीला का समापन

जय अन्जनी के लाल-
महा विकराल,
कालहु कर काल-
हूँ दास तुम्हारा।

जय बल के धाम-
हैं प्रिय तुम्हें राम,
कर दो जग में नाम-
हूँ दास तुम्हारा।

यह भी पढ़ें 👉  पड़ोसी राज्य यूपी से लाई जा रही 1 लाख 14 हजार की नशीली दवाइयां पकड़ी

जय ‘देवेश’ के ईश-
दे दो आशीष,
सुन लो हे कपीश-
हूँ दास तुम्हारा।

जय मारूति नन्दन-
करो दुःख भंजन,
हे दृग के अंजन-
हँ दास तुम्हारा।

देवेश द्विवेदी ‘देवेश’

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement