Connect with us

उत्तराखण्ड

“मैं कुछ दोस्तों को ईद की मुबारकबाद देने गया था, मेरे घर पर नोटिस लेकर पहुंची सीबीआई”: हरीश रावत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पूर्व मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर सांझा की बात, बोले सीबीआई जांच में करूंगा पूरा सहयोग
देहरादून।
ईद पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीबीआई नोटिस देने उनके घर पहुंची, लेकिन हरीश रावत नहीं मिले।
हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पेज पर घटना साझा की है। कहा है, दोस्तो CBI के नोटिस के संबंध में मैंने आपसे कहा था कि मैं पूरा सहयोग करूंगा! क्योंकि ज्यों-ज्यों जांच आगे बढ़ेगी, न्यायालय के विभिन्न स्तरों पर तर्क-वितर्क आएंगे, तो जो हमारे ऊपर आरोप लगे हैं और भाजपा ने जिस तरीके से उन आरोपों को दुष्प्रचारित किया है, एक भ्रम पैदा किया है।
मेरे सार्वजनिक जीवन के हित में है कि वो बातें, पूरी स्थितियां उत्तराखंड और देश के लोगों के सामने स्पष्ट हों। मगर CBI इतनी जल्दी में है कि आज सुबह जब मैं कुछ दोस्तों को ईद की मुबारकबाद देने गया था तो उस दौरान मेरे घर पर नोटिस लेकर के पहुंच गए। मैं घर पर था नहीं। फिर मैंने निश्चय किया है कि मैं उनको खुद आमंत्रित करूं कि आएं और चाहें तो आज अर्थात 29 जून को ही मुझे नोटिस सर्व कर दें।
#सत्यमेव_जयते #uttarakhand #india

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement