Report by : CWN Desk
Published at :
ईजा-बैणी महोत्सव भाजपा का राजनीतिक प्रपंच: मनोज शर्मा

अंकिता भंडारी हत्याकांड को न्याय नही मिलना सरकार की विफलता

 नैनीताल जिले में वीआईपी मूमेंट से आम जनता है परेशान

 भाजपा अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कर रही है ऐसे महोत्सव

धानाचूली(नैनीताल)। भीमताल विधानसभा से कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा धामी सरकार का ईजा-बैणी महोत्सव  महिलाओं के सम्मान के लिये नही , बल्कि एक राजनैतिक प्रपंच है । यह महोत्सव सरकार की विफलताओं को छुपाने का प्रयास है । जबकि भाजपा सरकार में इस सरकार की नीतियों से सबसे ज्यादा प्रताड़ित ही महिलाये व युवा हो रहे है । अंकिता भंडारी कांड इसका सबसे बड़ा जीता जागता प्रमाण है । 

बृहस्पतिवार को मनोज शर्मा ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड को इतना लंबा समय बीतने के बाद भी अंकिता भंडारी के परिजन आज भी न्याय के लिये  भटक रहे है । न्याय मिलना तो दूर इसमें संलिप्त उस वीआईपी का नाम उजागर ना कर पाना सरकार की बड़ी विफलता है । रिजॉर्ट से घटना के साक्ष्य मिटाने के लिये भाजपा के एक विधायक के इशारों पर रिजॉर्ट में बुलडोजर चलवाया गया ताकि सारे सबूत मिट जाए । ऐसे में भाजपा सरकार से महिला सम्मान की बात बेईमानी ही लगती है। जबकि इस सरकार से सबसे ज्यादा परेशान हमारे युवा व मातृशक्ति ही है ।  

शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिये स्कूल बंद किया जाना भी दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे सरकार हमारे नॉनिहालो की शिक्षा के लिये कितनी गम्भीर है पता चलता है ।

पिछले 4-5 दिन से पूरा जिला भाजपा नेताओं के वीआईपी कल्चर के कारण वैसे परेशान है। पहाड़ हो या मैदान सब जगह जनता जाम से जूझ रही है । यातायात का जिम्मा सँभालने वाले पुलिस कर्मी वीआईपी ड्यूटी में है । शासन प्रशासन नाम की चीज ही कही नही दिखती ।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे में इस तरह के आयोजन कर सरकार जनता के टैक्स के  करोड़ो रुपये अपनी विफलताओं को छुपाने में लगा रही है , जहाँ सरकार के पास सड़कों को ठीक करने के लिये पैसे नही है पेंच वर्क से काम चलाया जा रहा है । ऐसे में इस तरह के आयोजन में करोड़ों रुपये खर्च करना , फिजूल खर्ची है जनता के धन की बर्बादी है ।

असल मे महिलाओं का सम्मान तब होगा जब अंकिता भंडारी हत्याकांड के सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी ।ऐसे आयोजन राजनैतिक हित साधने के प्रयास ही कहलायेंगे जायेगे।जो एक राजनैतिक छल , प्रपंच ही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›