Report by : Paras Bisht
Published at :
अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल हो रहा वाहन पुलिस ने जप्त किया

हल्द्वानी- जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत काठगोदाम पुलिस टीम ने इनोवा कार से शराब का जखीरा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए आरोपी की पहचान हामिद हुसैन पुत्र अब्दुल राशिद नि0 आजादनगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष काठगोदाम की गठित पुलिस टीम गोलापुल के पास वाहन चैकिंग कर रही थी तभी चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने ईनोवा कार नम्वर UK06-P-6600 रंग सिल्वर बनभूलपुरा की तरफ से गौलापार की तरफ आती दिखी जिसको हाथ देकर रोका तो नहीं रुकी उक्त ईनोवा कार के सीसे काले होने व हाथ देकर न रोकने पर शक होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त कार का पीछा किया जिसे कुंवरपुर तिराहे पर ब्रेकर पर गाड़ी के धीरे होने पर घेरकर रोका तो उक्त कार का चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगा जिसे कुंवरपुर तिराहे से लगभग 50 मी0 गोलापुल की तरफ मंदिर के पास पकड़ पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो वाहन के बीच वाली सीट व पायदान पर कुल 15 गत्ते की पेटियां व पिछली सीट को फोल्ड कर पायदान पर कुल 20 गत्ते की पेटियां रखी है वाहन में कुल 35 गत्तों की पेटियाँ बरामद हुई सभी पेटियों को बाहर निकालकर देखा तो 15 पेटिया जिनमें Bee Young बियर की 180 बोतलें , 10 पेटियां जिनमें Caslsaberg Elephant बीयर की 120 बोतलें , 05 पेटी जिनमें Budweiser बियर की 60 बोतलें तथा 05 पेटी जिनमें Tens berg बियर की 100 बोतलें कुल 35 पेटियों में 4 अलग- 2 ब्रांड की 460 बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति का विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›