Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली में मामा ने नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बनाया

आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाया, राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
चमोली।
एक नाबालिग के साथ उसके मामा द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
घटना थराली तहसील के अंतर्गत की है। पीड़िता के परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ मामा ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया है। राजस्व पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
राजस्व पुलिस के अनुसार, आरोपी यह कहते हुए भांजी को अपने साथ ले गया था कि उसके घर में कुछ समय बाद बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होने वाला है, जिसकी तैयारी में भांजी कुछ हाथ बंटा लेगी।आरोपी 21 अप्रैल को पीड़िता को अपने साथ ले गया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता वापस घर आई तो उसने परिजनों को आपबीती बताई।  27 अप्रैल को परिजनों ने राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद 28 अप्रैल को अरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›