Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

देहरादून में पुलिस की बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कुछ दिन पहले ऋषिकेश में ज्वैलर्स के साथ बदमाशों ने की थी लूट
देहरादून
। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर गुरुवार देर रात देहरादून पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे महंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वह दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई लूट में शामिल था।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि आशारोड़ी के पास जंगल में कुछ बदमाश छिपे हैं। इनमें से एक बदमाश ने देहरादून जिले में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस टीम ने अपनी जान बचाई। इस बीच पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश ने अपना नाम मनोज सिरोही निवासी पथोली, सरधाना मेरठ बताया है। सिरोही दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई एक लूट में शामिल था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: उत्तराखंड एसटीएफ ने तिहाड़ से निकाले साइबर अपराधी का भंडाफोड़, ₹2.67 करोड़ की ठगी का खुलासा

Select Language

Advertisement