Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में नई नवेली दुल्हन सामान बटोरकर हुई फरार, मुकदमा दर्ज

ससुराल पक्ष को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये मांग की, नैनीताल में जेल जा चुकी है इसी तरह की घटना में
देहरादून।
देहरादून में एक नई नवेली दुल्हन ने ऐसा काम किया कि सबके होश उड़ गए। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन गहने लेकर मायके चली गई। इसके बाद ससुराल पक्ष को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये मांग की। आरोपी महिला और उसके परिवार के खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पति ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि महिला ने पहले से ही तीन शादी की हैं और तीनों जगह ब्लैकमेल किया है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पंकज सिंह निवासी कारगी चौक ने तहरीर दी। पंकज की शादी 22 अप्रैल 2022 को अंकिता यादव पुत्री अशोक यादव निवासी शाहजहांपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद अंकिता 15 दिन दून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद झगड़ा किया और कीमती सामान व गहने लेकर चली गई। पीड़ित ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन उसने साथ रहने से मना कर दिया।
अलग होने के लिए ब्लैकमेल कर अंकिता और उसके परिवार ने आठ लाख रुपये मांगे। इस दौरान पीड़ित को पता लगा कि अंकिता यादव और उसका परिवार इसी तरह लोगों को ब्लैकमेल कर रकम हड़पता है। पीड़ित के मुताबिक अंकिता ने इससे पहले भी दो शादी की है। आरोप है कि ऐसे एक मामले में वह नैनीताल जिले से जेल जा चुकी है। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी अंकिता यादव और उसके परिवार के षडयंत्र के तहत ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›